सेवा भारती की इंद्रप्रस्द्रथ जिला समिति के सभी सदस्य शिक्षिकाएं व निरीक्षकाओ ने भी इस समारोह को सफल बनाने के लिए शादी से पूर्व किए जाने वाले सभी आयोजन भी किए।
इंद्रप्रस्थ जिले में सेवा भारती की ओर से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सोमवार को किया जाना है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात गरीब कन्याओं का विवाह सेवा भारती की ओर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर शादी से पहले की तमाम तैयारियां शनिवार और रविवार को की गई। हल्दी मेहंदी की रसम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के दौरान विभाग मंत्री राजश्री, जिला कारवाह सुमन, जिला सर संघचालक संजीव, देवशरण, जिला अध्यक्ष अखिल सिंह और सुमन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के मुताबिक, सोमवार को सामूहिक विवाह पांडव नगर के राधा कृष्ण मंदिर में होगा। इसको लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। सेवा भारती की इंद्रप्रस्द्रथ जिला समिति के सभी सदस्य शिक्षिकाएं व निरीक्षकाओ ने भी इस समारोह को सफल बनाने के लिए शादी से पूर्व किए जाने वाले सभी आयोजन भी किए।