फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड: सीरम संस्थान ने टीके के विपणन अनुमोदन की मांगी अनुमति, डीसीजीआई के पास किया आवेदन

Mon, 25 Oct 2021 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस रोधी टीके कोविशील्ड का निर्माण करने वाले भारतीय सीरम संस्थान ने इस टीके के नियमित विपणन अनुमोदन के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे स्थित भारतीय सीरम संस्थान ने अपने कोविड-19 टीके के लिए नियमित विपणन अनुमोदन (रेगुलर मारकेटिंग अप्रूवल) की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सीरम संस्थान ने इस अनुमति की मांग के साथ इस बात का भी उल्लेख किया है कि इसने भारत और कई अन्य देशों को टीके की 100 करोड़ से अधिक खुराकों की अपूर्ति की है। सीरम संस्थान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके का कोविशील्ड के नाम से उत्पादन कर रही है और इसे देश में आपात उपयोग की अनुमति मिली है। 

विज्ञापन


सीरम संस्थान में सरकारी और नियामकीय मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह की ओर से डीसीजीआई (भारतीय औषधि महानियंत्रक) के पास दाखिल किया गया यह आवेदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घरेलू कोविड टीका निर्माताओं के साथ बैठक के कुछ दिन बाद आया है। अगर डीसीजीआई इसकी अनुमति दे देता है तो कोविशील्ड ऐसी मंजूरी पाने वाला दूसरी वैक्सीन होगी। इससे पहले फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को यूएस एफडीए से 16 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए पूर्ण अनुमति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें