फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज: एसआईआई और भारत बायोटेक ने किया कीमत घटाने का एलान, जानिए अब कितने में मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Sat, 09 Apr 2022 05:11 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटेक की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी। अब दोनों कंपनियों ने दाम घटाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
Corona Vaccine Booster Dose - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी। 

विज्ञापन




आज अदार पूनावाला ने इसे लेकर एक ट्वीट किया, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद एसआईआई ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है। हम सभी 18 से अधिक की उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बायोटेक ने भी घटाए दाम
वहीं, भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन कोवाक्सीन के लिए बूस्टर खुराक की कीमत घटाने की घोषणा की है। कंपनी की संयुक्त निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवाक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें