नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ अनियमितताओं के गंभीर आरोप थे। इसलिए उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच बिठाई गई।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया है कि उसके पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ अनियमितताओं के गंभीर आरोप थे। इसलिए उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई थी।
इस मामले में मिली अनियमितता
एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले और ड्रग्स रखने के लिए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच वानखेड़े द्वारा की गई थी। एनसीबी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वानखेड़े द्वारा की गई जांच के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों को ध्यान में रखते हुए और आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए वानखेड़े को बुलाना जरूरी समझा गया।
हलफनामे में बताया गया है कि जनवरी 2024 में अभिनेत्री सपना पब्बी ने एनसीबी को एक शिकायत सौंपी थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) को बिना किसी वजह के लंबित रखा गया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने पब्बी को समन जारी किया था। एजेंसी द्वारा दायर की गई चार्जशीट में उन्हें एक संदिग्ध के रूप में दिखाया गया है। पब्बी ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनके द्वारा जांच अधिकारी को बताया गया था कि वह भारत में नहीं हैं, इसके बावजूद उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में अब तक