फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 09 Sep 2019 06:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए आज चयनित होगी टीम, फिटनेस पर निर्भर हिमा दास का चयन

हिमा दास का विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। हिमा इस  चैंपियनशिप के लिए 400 मीटर में क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं, लेकिन चार गुणा चार सौ मीटर रिले और मिक्स रिले में वह दौडने की दावेदार हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर
 

आज रक्षा मंत्री से मिलेंगे योगी, डिफेंस एक्सपो की तैयारी बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली जाएंगे। योगी, साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
 

राष्ट्रपति कोविंद तीन देशों की यात्रा पर रवाना, पाक ने नहीं दी थी अपने हवाईक्षेत्र से उड़ान की मंजूरी

पाकिस्तान के अपने हवाईक्षेत्र से उड़ान भरने की मंजूरी नहीं देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार रात आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी इस नौ दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कोविंद तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर

कश्मीर मुद्दा: अब पाकिस्तान को यूएनएचआरसी में घेरने की तैयारी में भारत

सोमवार से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान नई दिल्ली के लिए सबसे जरूरी यही होगा कि पाकिस्तान कश्मीर के मामले को लेकर यहां कोई चाल ना चले। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी 9 से 12 सितंबर तक इस सत्र में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
 

पाकिस्तान जल्द हो सकता है ब्लैक लिस्ट, बचने के लिए FATF को मनाने बैंकॉक रवाना हुए पाक विशेषज्ञ

आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग पर शिकंजा कसने में नाकामी के चलते ब्लैक लिस्ट में शामिल होने के कगार पर खड़े पाकिस्तान ने खुद को बचाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत पाकिस्तानी विशेषज्ञों का 20 सदस्यीय दल आतंकी फंडिंग पर पूरे विश्व में नजर रखने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) को मनाने के लिए बैंकॉक रवाना हो गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

प्राइवेट जेट से लेकर आलीशान बंगले के मालिक हैं अक्षय कुमार, कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का संघर्ष बॉलीवुड के लिए कोई कम नहीं रहा। एक वेटर से सुपरस्टार बनने में उन्हें सालों लग गए। मेहनत, लगन और अनुशासन ने अक्षय को वो सफलता दिलाई जिसके बारे में कोई पहुंचना तो दूर, सोच भी नहीं पाता। साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें