हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
शिक्षक दिवस आज: राष्ट्रपति देशभर के शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, 46 को मिलेगा नेशनल टीचर अवार्ड
शिक्षा की गुणवत्ता, इनोवेशन समेत पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए देश के 46 शिक्षकों को आज नेशनल टीचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज (गुरुवार) विज्ञान भवन में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
पाबंदियों के एक महीने बाद कश्मीर घाटी में आधी रात को बजी फोन की घंटियां, मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बहाल
एक माह बाद बुधवार आधी रात को घाटी के कुछ जिलों में मोबाइल की घंटियां बज उठीं। जबकि कश्मीर के एक बड़े इलाके में लैंड लाइन सेवा भी बहाल कर दी गई है। जिलाधिकारी शाहिद चौधरी ने संचार सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया, घाटी के ज्यादातर टेलीफोन एक्सचेंज बुधवार रात से ही काम करना शुरू कर देंगे।
पढ़ें पूरी खबर
चिदंबरम के लिए आज अहम दिन, सुप्रीम कोर्ट और ट्रायल कोर्ट अलग-अलग मामलों में सुना सकते हैं फैसला
पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के लिए गुरुवार का दिन काफी अहम होगा। जहां सुप्रीम कोर्ट आईएनएक्स मामले में अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाएगा, वहीं निचली अदालत एयरसेल मैक्सिस सौदे मामले में अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी के खिलाफ बेटी ने लगाई सुप्रीम कोर्ट से गुहार, सुनवाई आज
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की। इस याचिका में इल्तिजा ने शीर्ष अदालत से गुहार लगाई है कि उसे अपनी मां से मिलने की इजाजत देने के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए।
पढ़ें पूरी खबर
ब्रिटिश पीएम जॉनसन को ब्रेग्जिट पर दूसरा झटका, समय से पहले चुनाव की मांग खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट पर शिकस्त के बाद बुधवार को देश में समय से पहले चुनाव कराने के लिए मतदान की मांग की, जिसे ब्रिटिश संसद ने खारिज कर दिया। इस तरह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ब्रेक्जिट मामले में बुधवार को संसद में दूसरा झटका लगा।
पढ़ें पूरी खबर
काउंट डाउन... चंद्रयान-2: खतरों के बीच चंद्रमा पर भारतीय तकनीकी कौशल की सॉफ्ट लैडिंग
चंद्रमा पर चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करेगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर पाए हैं। इस किस्म की लैंडिंग की सफलता के लिए वह जगह सबसे महत्वपूर्ण है, जहां अंतरिक्ष यान को उतरना है।
पढ़ें पूरी खबर