हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
आज खुलेगा आईआरसीटीसी का आईपीओ, प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज से खुलेगा। इसके लिए प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। पिलखुवा के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कालेज में आयोजित उद्घाटन समारोह में डासना से हापुड़ के बीच बने छह लेन नेशनल हाईवे और चार लेने की सर्विस रोड को विधिवत रूप से जनता को सौंपेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीसीएसयू का 31वां दीक्षांत समारोह आज, छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे मेडल और डिग्रियां
मेहनत से पढ़ाई करके टॉपर्स बनने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उन्हें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल खुद मेडल पहनाएंगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के लिए कैंपस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह को शानदार ढंग से सजाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरीश रावत के स्टिंग केस की पैरवी के लिए उत्तराखंड पहुंचे कपिल सिब्बल, सुनवाई आज
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल नैनीताल पहुंचे हैं। आज वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में हरीश रावत की तरफ से पैरवी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की प्री-परीक्षा आज और कल
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की प्री परीक्षा लखनऊ सहित प्रदेश के 14 जिलों के 440 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार व मंगलवार को होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर