हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
चालान वृद्धि के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में व्यावसायिक वाहनों का आज चक्का जाम
संशोधित मोटर वाहन अधिनियम समेत ट्रांसपोर्टरों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) ने केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ आज चक्का जाम करने की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सियाल-इंडिया इंटरनेशनल फूड एक्सपो का आगाज आज से, 30 से ज्यादा देशों की कंपनियां कर रही हैं शिरकत
प्रगति मैदान में आज से सियाल-इंडिया इंटरनेशनल खाद्य और पेय पदार्थ एक्सपो का आगाज हो रहा है। विभिन्न प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों के एक मेले में दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास होगा। खाद्य पदार्थ प्रेमियों के लिए इस एक्सपो में दुनिया भर के 30 से ज्यादा देशों की कंपनियां शिरकत कर रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई मैच में आज कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी पूजा ढांडा
भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ग्रीस की मारिया को हराते हुए विनेश ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का अपना पहला मेडल जीतने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वह 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गईं। विनेश के बाद अब लोगों की नजरें पूजा ढांडा पर हैं जो गुरुवार को पदक के लिए भिड़ेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
धर्मशाला टी-20: ऑफलाइन टिकटों का पैसा इस दिन से लौटाएगा एचपीसीए
बारिश की वजह से भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के रद्द हुए पहले मैच के टिकट का पैसा एचपीसीए गुरुवार से लौटाएगा। एक दर्शक को चार टिकट के पैसे ही वापस किए जाएंगे। ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों के पैसे दस से 12 दिन के भीतर उनके खाते में आ जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंचायत चुनाव : दो से अधिक बच्चों के मामले में हाईकोर्ट का फैसला आज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों के चुनाव लड़ने के मामले में हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। इस प्रकरण में पूर्व में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद तीन सितंबर को निर्णय सुरक्षित रख लिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर