फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीपीए ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बकाया राशि वापस दिलवाने की लगाई गुहार

Thu, 19 Sep 2019 07:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पायलटों के एक संगठन आईसीपीए (इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन) ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बकाया राशि के भुगतान की गुहार लगाई है। आईसीपीए द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि, हम आपको एयर इंडिया के सभी सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से सूचित करना चाहते हैं कि हमारी मेहनत की कमाई का एक चौथाई हिस्सा (25 फीसदी) अवैध रूप से पिछले चार वर्षों से रोका जा रहा है।
विज्ञापन


पत्र में आगे कहा गया है कि, भारत सरकार और एयर इंडिया प्रबंधन द्वारा हमारे लंबित बकाये के बारे में सुप्रीम कोर्ट को भी बता दिया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार ने जो पैसा रोका है वह कर्मचारियों के अधिकार के तहत वापस करने का निर्णय लेगी।
 
बता दें कि, पिछले साल अगस्त में एयरलाइन के पायलटों के एक संगठन आईसीपीए (इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन) ने आरोप लगाया था कि कंपनी के 19 विमान कलपुर्जों के अभाव में परिचालन से बाहर हैं। इससे एयरलाइन को नुकसान हो रहा है। हालांकि, तत्कालीन चेयरमैन प्रदीप सिंह खरोला ने कहा था कि नियमित रखरखाव के लिहाज से ये विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। अधिकारी ने यह भी कहा था कि एयरलाइन जेट एयरवेज के 200 केबिन क्रू की नियुक्ति की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें