फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tender Bribery Case: दो रेलवे अधिकारियों सहित पांच गिरफ्तार, भारी रिश्वत के बदले कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप

Sat, 02 Dec 2023 05:52 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने अलग-अलग मामलों में मुंबई में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक के पद पर तैनात 2000-बैच के भारतीय रेलवे स्टोर्स सेवा अधिकारी एच नारायणन और 2010-बैच के अधिकारी अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में भारतीय रेलवे के दो उप मुख्य सामग्री प्रबंधकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने अलग-अलग मामलों में मुंबई में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक के पद पर तैनात 2000-बैच के भारतीय रेलवे स्टोर्स सेवा अधिकारी एच नारायणन और 2010-बैच के अधिकारी अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि नारायणन को ग्रेटर नोएडा स्थित एनेस्ट इवाटा मदरसन प्राइवेट लिमिटेड के दो अधिकारियों, समीर दवे और दीपक जैन के साथ कथित तौर पर भारी रिश्वत के बदले कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में, एजेंसी ने शर्मा को झारखंड स्थित इंडस्ट्रियल फोर्ज एंड इंजीनियरिंग कंपनी से निविदाएं देने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि मध्य रेलवे के उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) (नारायणन), पश्चिम रेलवे के उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (कोचिंग) (शर्मा) और वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक एच डी परमार को 70,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के परिसरों में मुंबई, कोलकाता, ग्रेटर नोएडा, जमशेदपुर, अहमदाबाद और वडोदरा सहित 12 स्थानों पर तलाशी ली गई। जिसमें नकदी, संपत्तियों से संबंधित कागजात, निवेश और आभूषणों के अलावा अन्य चीजें भी बरामद हुईं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें