फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी नहीं रहे, राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया दुख

Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

रविश तिवारी पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिवारी की पत्नी से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पीएम ने तिवारी को गहरी समझ रखने वाला व्यक्ति बताया।
विज्ञापन
Ravish Tiwari - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख रवीश तिवारी का दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


तिवारी (40) के परिवार में पत्नी पूजा, भाई और माता-पिता हैं। उनके पारिवारिक मित्रों के मुताबिक, शुक्रवार को तिवारी को गुरुग्राम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह वहां उनका निधन हो गया। रवीश तिवारी की शुरुआती शिक्षा नवोदय विद्यालय से हुई। आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग करने के बाद वह 2005-06 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए। रवीश तिवारी उस वर्ष रोड्स स्कॉलरशिप हासिल करने वाले छह लोगों में शामिल थे। इसके बाद रवीश ने तमाम लुभावने कॅरिअर का विकल्प छोड़कर पत्रकारिता को चुना।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिवारी की पत्नी से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पीएम ने तिवारी को गहरी समझ रखने वाला व्यक्ति बताया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुग्राम में उनके परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा कई लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें