फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपूर्व चंद्र में संभाला श्रम सचिव का पदभार, इससे पहले थे रक्षा अधिग्रहण के विशेष महानिदेशक

Fri, 02 Oct 2020 03:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
श्रम और रोजगार मंत्रालय - फोटो : https://labour.gov.in/
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपूर्व चंद्र ने बृहस्पतिवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया। श्रम मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस इससे पहले रक्षा मंत्रालय में रक्षा अधिग्रहण के विशेष महानिदेशक थे।

विज्ञापन


उन्होंने घरेलू उद्योग से बड़े रक्षा अधिग्रहण के संदर्भ में ‘आत्मनिर्भर भारत’ में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईटी दिल्ली से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर अपूर्व सात साल से अधिक समय तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


वह उद्योगों को ईंधन, आपूर्ति लॉजिस्टिक, परिवहन, ईंधन उत्पादों के भंडारण एवं वितरण संबंधी नीतियां बनाने में शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें