फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : तिरंगा फहराने घर की छत पर चढ़ा था बुजुर्ग, पैर फिसला तो नीचे आ गिरा और चली गई जान

Sun, 14 Aug 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पालघर

सार

पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग लक्ष्मण शिंदे 65 साल के थे और हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज अपनी छत पर फहराने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान सुबह आठ बजे अपने घर की छत से गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम है, हर कोई अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मना रहा है। लेकिन महाराष्ट्र के पालघर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां तिरंगा फहराने घर की छत पर चढ़ा बुजुर्ग नीचे गिर गया और उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि जवाहर के राजेवाड़ी निवासी लक्ष्मण शिंदे 65 साल के थे और विशेष तीन दिवसीय अभियान हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज अपनी छत पर फहराने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान सुबह आठ बजे अपने घर की छत से गिर गए।

गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर उनको जवाहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि बाद में उनको नासिक के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें