अब तक टीवी या दूसरे माध्यमों से प्रोडक्ट को बेचने के कई विज्ञापन आए हैं, लेकिन कोई कार्डियोलॉजिस्ट अगर लाइव सर्जरी के दौरान किसी प्रोडक्ट का प्रचार करे तो यह बेहद चौंकाने वाला है।
दिल्ली के एक होटल में राष्ट्रीय इंटरवेन्शनल काउंसिल (एनआईसी) 2017 की कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ, एक सीनियर कार्डोलिजिस्ट ने लाइव सर्जरी में प्रोडक्ट का प्रचार किया।
'कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा, ये एक बेहतर स्टंट है, आप इस स्टंट को दुनिया में कहीं भी पा सकते हैं। मैंने ऐसे 56 केस हैंडल किए हैं। इसमें कोई कमी नहीं है। एक बड़ी स्क्रीन पर इस पूरी लाइव सर्जरी को दिखाया गया, जिसमें डॉक्टर ने अपने साथियों को प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए उसका नाम भी लिया।
एक डॉक्टर का इस तरह से प्रोडक्ट बेचना अनोखा तरीका है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इससे मरीज को खतरा भी बना रहता है। इससे पहले कई एनआईसी जब बना तब कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने इसका विरोध किया, लेकिन इसका चलन मार्केट में तेजी से बढ़ता जा रहा है। बता दें कि एक चीनी कंपनी ने भारत में इसकी शुरुआत की है।
हालांकि कई डॉक्टरों ने भी इसका विरोध किया है। डॉक्टरों की सीमाओं को याद दिलाते हुए डॉ. अमर जेसानी ने कहा कि लाइव सर्जरी से मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। अगर प्रचार में ध्यान दिया जाता है तो इससे मरीज को नुकसान पहुंच सकता है। अगर प्रचार करना ही है तो आप इसे रिकॉर्ड करके प्रचार कर सकते हैं, लेकिन लाइव करने में बहुत बड़ा रिस्क रहता है। साथ ही डॉक्टरी ऐसा पेशा नहीं है, जिसमें आप पैसों के लिए इसका फायदा उठाएं।