फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना ने ढेर किए पिछले 7 महीनों में 102 आतंकी, जारी की हिट लिस्ट

Sat, 15 Jul 2017 01:48 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
jammu kashmir
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले सात महीनों में 102 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। खबर है कि पिछले सात साल के आकड़ों के मुताबिक इस साल सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों में हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी सब्जार अहमद भट और  लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बशीर लश्करी भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक सूची तैयार की गई है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े कई अन्य आतंकवादी शामिल है। लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बशीर लश्करी 6 पुलिसकर्मी के हत्या में शामिल था। 
विज्ञापन

jammu kashmir
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले सात सालों में ये सबसे सर्वोच्च आकड़ा है कि इस साल के 12 जुलाई तक 102 आतंकी मारे गए हैं। बता दें कि 2010 में जनवरी से जुलाई तक सबसे ज्यादा 156 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था और 2016 में इस अवधि के दौरान 77 आंतकी को मौत के घाट उतारा गया था। खबर ये भी है इन आतंकियों को मारने के लिए सेना विभिन्न आंतकी संगठनों की तलाश कर रही है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बिगड़ते हालातों के चलते सुरक्षाबल इस तलाशी अभियान के लिए और भी चौकन्ने हो गए हैं जिससे आतंकियों का साहस कमजोर होगा। आतंकियों के खिलाफ ज्यादातर अभियान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग में हुआ है। इसके अलावा आतंकियों का एनकाउंटर उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा और कुपवाड़ा तथा सेंट्रल कश्मीर के बडगाम में भी किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें