फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में धारा 144 लागू, उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में लहराए हथियार

Thu, 23 May 2019 01:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ‘खूनी धमकी’ वाले बयान पर गर्माई सियासत के बीच पूरे बिहार में मतगणना के दौरान धारा 144 लागू कर दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को दो टूक कह दिया है कि कोई भी कदम उठाइये, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


इस बीच भभुआ के पूर्व विधायक और बक्सर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कुशवाहा के समर्थन में खुलेआम हथियार लहरा दिया। 

यादव ने कहा, ‘हम लोकतंत्र को बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार हैं। हमें बस महागठबंधन के नेता आदेश दें। उपेंद्र ने जो कहा है हम उसका समर्थन करते हैं। अगर मतगणना में किसी प्रकार की धांधली होगी तो जनता हथियार के साथ सड़क पर होगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें