फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईसी : कोरोना टीके की मिश्रित खुराक का भी अब हो सकेगा इस्तेमाल, डीसीजीआई ने दी अनुमति

Wed, 11 Aug 2021 07:12 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • वैल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज ने कोवाक्सिन और कोविशील्ड टीके की मिश्रित खुराक की मांगी थी अनुमति
  • टीकाकरण पर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति का अभी बाकी है फैसला
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब टीके की मिश्रित खुराक का भी इस्तेमाल होगा। सूत्रों अनुसार, विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों के आधार पर औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इसकी अनुमति दे दी है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। 

विज्ञापन


हाल ही में हुई समिति की बैठक में वैल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज ने कोवाक्सिन और कोविशील्ड टीके की मिश्रित खुराक की अनुमति मांगी थी। समिति ने इसे मंजूर कर लिया था। अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर टीकाकरण पर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति का फैसला बाकी है। टीकाकरण समिति की सिफारिशों के आधार पर मिश्रित खुराक को टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।

गुजरात में कोवाक्सिन का उत्पादन...कोवाक्सिन टीके की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 15 अगस्त के बाद गुजरात के अंकलेश्वर स्थित कारखाने में इसका उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रह सकते हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र व यूपी में भी चार जगहों पर कोवाक्सिन उत्पादन को मंजूरी दी जा चुकी है। हालांकि, अभी वहां उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें