फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत', उद्धव ठाकरे बोले- टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचेगी डील

Fri, 18 Oct 2024 06:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दलों की तरफ से अपने गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत और बेहतर दिखाने की कोशिश हो रही है। बता दें कि गठबंधनों में सबसे बड़ा मुद्दा सीट बंटवारे का होता है। जिसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : X / @ShivSenaUBT_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और राज्य के दोनों बड़े गठबंधन अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर गहन चर्चा कर रहे हैं। इस कड़ी में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य में महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है, कल या अगले 2 से 3 दिनों में सीट बंटवारे की डील पक्की हो सकती है।
विज्ञापन


टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचने देंगे डील- उद्धव
इधर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगाह किया कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को टूटने की स्थिति तक नहीं पहुंचने दिया जाना चाहिए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत- उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा कि उन्होंने सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल अपने पार्टी नेताओं से यह नहीं सुना है कि सौदा पक्का करने में कोई बड़ी समस्या थी। उद्धव ठाकरे ने जोर देकर कहा कि एमवीए भागीदारों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार या अगले 2 से 3 दिनों में सौदा पक्का हो सकता है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके पार्टी सहयोगी संजय राउत की तरफ से सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी पर निराशा व्यक्त करने और दावा करने के बाद आई है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन


कितना अहम होता है सीट बंटवारा
राजनीतिक गठबंधन किसी भी चुनाव का अहम हिस्सा है और किसी भी तरह के गठबंधन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सीट बंटवारा है। कई बार सीट बंटवारे पर बातचीत न बनने पर गठबंधन बिखर जाता है। वहीं गठबंधन में अपने दल की स्थिति को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी चिंतित रहती है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति गठबंधन में किसी दल की होती है आमतौर पर उसी तरह राजनीतिक पार्टियों को चुनाव में प्रदर्शन भी होता है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें