फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: सियालदह स्टेशन के पास दो लोकल ट्रेन आपस में टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 30 Nov 2022 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सियालदह स्टेशन के पास दो लोकल ट्रेनें टकरा गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक खाली लोकल ट्रेन सियालदह स्टेशन से कारशेड की ओर जा रही थी और दूसरी तरफ से अप राणाघाट लोकल स्टेशन की ओर आ रही थी। हालांकि, ट्रेन धीमी गति होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियालदह स्टेशन के पास बुधवार को दो लोकल ट्रेनें टकरा गईं, हालांकि ट्रेनों की गति धीमी होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री और चालक सुरक्षित हैं। इसके चलते काफी समय तक यात्रा बाधित रही।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सियालदह के डीआरएम एसपी सिंह समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक खाली लोकल ट्रेन सियालदह स्टेशन से कारशेड की ओर जा रही थी और दूसरी तरफ से अप राणाघाट लोकल स्टेशन की ओर आ रही थी, जिसमें काफी संख्या में यात्री थे। दोनों ट्रेनें कारशेड में अगल-बगल लाइन पर चल रही थी, उसी दौरान अचानक राणाघाट लोकल का एक पहिया पटरी से उतरकर साइड लाइन की ओर बढ़ गया और खाली ट्रेन से टकरा गई। हालांकि, ट्रेन धीमी गति होने से कोई बड़ी घटना नहीं घटी है। इधर, रेलवे की प्राथमिक जांच में लोकल ट्रेन के चालक की लापरवाही सामने आई है। रेलवे ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं और एक समिति का गठन किया है। साथ ही चालक को निलंबित कर दिया है।

इस हादसे के बाद सियालदह मेन लाइन पर ट्रेन सेवाएं खासा प्रभावित हुई। टक्कर के बाद 18 लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर व बीच रास्ते में जहां-तहां कई घंटे तक रूकी रहीं। लगभग चार घंटे बाद इस खंड पर रेल परिसेवा सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें