ज्वालामुखी विस्फोट के बाद जांच को पहुंचे वैज्ञानिकों को भूख लगी तो गर्म लावे पर ही हॉटडॉग पकाकर खा लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आइसलैंड की राजधानी रेकेविक में 800 साल बाद बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। यहां लगातार लावा बह रहा है। इसकी जांच के दौरान ही वैज्ञानिकों को भूख लगी। आसपास दूर तक कोई गांव-शहर भी नहीं था। पर उनके बैग में बन और चिकेन सॉसेज पड़े थे। बस फिर क्या था, उन्होंने बन और सॉसेज को गर्म लावे पर ही ग्रिल किया और टोमैटो सॉस के साथ इसका लुत्फ उठाया।
समाचार एजेंसियों के अनुसार, यह अनूठा परीक्षण वैज्ञानिकों के मूल परीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। लेकिन भूख लगने पर उन्होंने लावा में अपना यह खाना पकाने का प्रयास किया।
चट्टानों को भी पिघला देता है लावा
लावा आमतौर पर 700 से 1250 डिगी सेल्सियस तक गर्म होता है। यह कई धातु और चट्टानों को पिघला देता है और बहते हुए आगे बढ़ता है। आइसलैंड के कीलिर पर्वत पर यह ज्वालामुखी विस्फोट हो रहा है। इसकी वजह से यहां फरवरी महीने से हर दिन सैकड़ों बार हल्के से मध्यम भूकंप दर्ज हो रहे है। विस्फोट का राष्ट्रीय टीवी चैनल आरयूवी पर सीधा प्रसारण हो रहा है।
स्वाद हुआ गंध से बेस्वाद
पके हुए हॉट डॉग को वैज्ञानिकों ने बेहद बेस्वाद बताया। इसमें ज्वालामुखी की राख की गंध भर गई है। हालांकि, लावा में पकने की वजह से यह अनूठे नारंगी रंग में ढल रहे हैं जो अनअपेक्षित है।