कर्नाटक के हावेरी जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया। जहां, 10 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में एक दुकानदार और उसके साथी ने जमकर पीटा। पुलिस के सूत्रों ने बुधवार को बताया, हरिशय हिरेमथ नाम के लड़के को एक कमरे में बंद कर, उसे पत्थर से बांध दिया गया और खूब पीटा गया।
सोमवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यह दुकान हावेरी जिले के हंगल तालुक में उप्पनसी गांव में स्थित है। दुकान का मालिक प्रवीण कारीशेत्तर और अन्य फरार हैं।
लड़के के पिता नागय्या हिरेमथ ने बताया, उनका बेटा दुकान के मालिक की कैद में था। काफी समय तक उसके घर न लौटने पर वे उसकी तलाश में दुकान तक पहुंचे। पिता के बार-बार अनुरोध के बाद लड़के को 16 मार्च की शाम को मुक्त किया गया। लड़के के मिलने पर उसे तुरंत हावेरी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे हुबली में एक दूसरे अस्पताल में उसे शिफ्ट किया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।