एक साल में देश के सभी स्कूलों में टॉयलेट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को सरकार ने पूरा करने का दावा किया है । जबकि ताजा सर्वेक्षण बता रहे हैं कि टॉयलेट बने जरूर हैं लेकिन इनमें से कई का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
कुछ सरकारी सर्वेक्षणों के मुताबिक तैयार और इस्तेमाल करने लायक टॉयलेट की संख्या में भारी अंतर है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देशभर में 4,17,796 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। लेकिन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान की हालिया रिपोर्ट में 2014 तक अमेठी, रायबरेली व अंबेडकर नगर के कई स्कूलों में टॉयलेट न होने की बात की गई है।