फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड वाले बच्चों को दाखिला देने से मना नहीं कर सकते स्कूल: यूआईडीएआई

Thu, 06 Sep 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने स्कूलों से साफ तौर पर कहा है कि वे आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को दाखिला देने से मना नहीं कर सकते हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक, ऐसा किया जाना अवैध माना जाएगा। यूआईडीएआई ने स्कूलों से कहा कि वे स्थानीय बैंकों, डाकघरों, राज्य शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपने परिसर में विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने या उसे अपडेट कराने के लिए विशेष कैंप लगवाएं। 

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने राज्यों के सचिवों को आधिकारिक परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आधार कार्ड के कारण किसी बच्चे को लाभ और उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाए।  यूआईडीएआई ने इसके साथ चेतावनी भी दी कि यदि बच्चों को आधार के बगैर दाखिला देने से मना किया जाता है तो वह कानून के तहत अवैध होगा और ऐसा करने की इजाजत नहीं है।  

अभिभावकों को बड़ी राहत दी

यूआईडीएआई का यह आदेश उन विद्यार्थियों के माता-पिता के लिए बड़ी राहत है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। यूआईडीएआई के मुताबिक, ऐसे विद्यार्थियों को जब तक आधार नंबर जारी नहीं हो जाता या बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कर दिया जाता तब तक उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें