फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मुंबई में लड़कियों के समूह ने छात्रा पर किया हमला, पुलिस ने माता-पिता को तलब कर लगाई फटकार

Mon, 26 Aug 2024 06:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़कियों का समूह एक लड़की पर हमला करता दिखाई पड़ रहा है। ये वीडियो मुंबई के वर्सोवा इलाके का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुंबई में लड़कियों के समूह ने छात्रा पर किया हमला - फोटो : X / @DeepikaBhardwaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के वर्सोवा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मुद्दे पर बहस के बाद नाबालिग लड़कियों के एक समूह ने स्कूल जा रही एक लड़की पर हमला कर रही है, जिसके बाद पुलिस ने हमला करने वाली लड़कियों, पीड़िता और उनके माता-पिता को बुलाकर फटकार लगाई है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान
मामले में वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ये वीडियो तकरीबन दो हफ्ते पुराना है और इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद इस पर संज्ञान लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यारी रोड इलाके में स्कूल की छात्राओं ने स्कूल जा रही एक छात्रा का बुरी तरह पीटा है। वीडियो में हमला करने वाली लड़कियों ने स्कूल ड्रेस पहनी नाबालिग लड़की को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पिटते दिखाई दे रही है।

वीडियो वायरल करने वाले की तलाश जारी
वहीं इस मामले में पुलिस ने सभी लड़कियों के माता-पिता को थाने में बुलाकार फटकार लगाते हुए सलाह दी है कि ऐसे घटना दोबारा न हो। अधिकारी ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि वीडियो किसने प्रसारित किया। सोशल मीडिया एक्स पर पुलिस ने कहा, वर्सोवा में एक लड़की पर हमले के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, निर्भया दस्ते (महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए विशेष सेल) ने जांच की। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रही सभी लड़कियां नाबालिग हैं और एक ही इलाके की हैं। एक छोटी सी बात पर हुई बहस के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस और निर्भया दस्ते ने इलाके में बढ़ाई गश्त
पुलिस ने आगे बताया कि वर्सोवा पुलिस अधिकारियों और स्नेहा फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन ने स्थानीय बाल कल्याण समिति के सदस्यों की मदद से सभी लड़कियों और उनके माता-पिता की काउंसलिंग की। पुलिस ने बताया कि निर्भया दस्ता मामले पर कड़ी नजर रख रहा है और घटनास्थल पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें