फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफात : मूर्तियां खंडित कर तालाब में फेंकीं, तनाव

Mon, 08 Oct 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे नौगवां पकड़िया गांव में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। मंदिर में लगी देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित करने के बाद पास के तालाब में फेंक दिया। खबर फैलते ही एक पक्ष के लोग जमा हो गए और आक्रोश जताया। तनाव के मद्देनजर धार्मिक स्थल पर एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। रविवार सुबह रोज की तरह गांव की महिलाएं पूजा पाठ करने के लिए रामजानकी मंदिर पहुंचीं तो परिसर में लगी देवी-देवताओं की कुछ मूर्तियां खंडित मिलीं। 

विज्ञापन


कुछ पास में तालाब के पास पड़ी थीं। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए और तनाव के हालात बनने लगे। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, एसडीएम सौरभ दुबे सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि विजय सिंह गंगवार भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। सुनगढ़ी पुलिस ने पुजारी रामऔतार से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गई हैं। धार्मिक स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - बालेंदु भूषण सिंह, एसपी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें