मामले की सुनवाई जस्टिस के एम जोसेफ और बी वी नागरत्ना की पीठ कर रही थी। उन्होंने कह कि आप दोनों बेंगलुरु में तैनात सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। आप में से एक दिन में ड्यूटी पर जाता है और दूसरा रात में। आपको तलाक का कोई अफसोस नहीं है लेकिन आप शादी के लिए पछता रहे हैं। ऐसे में आप अपनी शादी को दूसरा मौका क्यों नहीं देते।
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपती से अपनी शादी को एक और मौका देने की बात कही। दरअसल, दंपती ने इस आधार पर तलाक मांगा था कि वे अपने काम के चलते एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। इस पर शीर्ष कोर्ट ने उन्हें शादी को बचाए रखने के लिए एक और प्रयास की सलाह दी। हालांकि बाद में दो सदस्यीय पीठ ने पति-पत्नी की आपसी सहमति को देखते हुए तलाक पर अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन
इस मामले में पीठ ने 18 अप्रैल को दोनों के तलाक पर अपना फैसला दिया था। फैसले में पीठ ने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए हमने समझौते के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत दायर आवेदन को भी रिकॉर्ड में लिया है। सभी का अवलोकन करने के बाद पता चला है कि समझौते की शर्तें वैध हैं। दोनों को समझौते की शर्तों को स्वीकार करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। इसके साथ ही यह भी रिकॉर्ड में लिया गया कि पति ने याचिकाकर्ता-पत्नी को कुल 12,51,000 रुपये का भुगतान किया है।
सभी पक्षों की दलीलों और आवेदनों को देखने के बाद शीर्ष अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13बी के तहत आपसी सहमति से तलाक की डिक्री द्वारा दोनों को तलाक प्रदान किया। साथ ही