सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और मायावती को दो महीने के भीतर सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया है। माया-मुलायम के अलावा चार अन्य मुख्यमंत्रियों को कोर्ट ने सरकारी आवास खाली करने के आदेश दिए हैं।
SC orders 6 ex-CMs of UP including Mulayam Singh Yadav and BSP Chief Mayawati to vacate Government bungalow within 2 months.— ANI (@ANI_news) August 1, 2016
एक फैसले में कोर्ट ने कहा कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास में रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए उन सभी मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने आवास खाली कर देने चाहिए जो अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं।