कॉलेजियम ने अपनी बैठक में न्यायाकि अधिकारियों रामचंद्र दत्तात्रेय हड्डर और वेंकटेश नाइक थावरयानाइक को कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
मुख्य न्यायाधाीश (सीजेआई) धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं की पदोन्नति की सिफारिश की। कॉलेजियम के प्रस्तावों को शीर्ष अदालत की वेबसाइसट को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने अपनी बैठक में न्यायाकि अधिकारियों रामचंद्र दत्तात्रेय हड्डर और वेंकटेश नाइक थावरयानाइक को कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव में कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 जनवरी 2022 को हुई बैठक में पुनर्विचार कर अधिवक्ता नागेंद्र रामचंद्र नाइक को कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अपनी पहले की सिफारिश को दोहराने का संकल्प लिया।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता नीला केदार गोखले को बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसने न्यायिक अधिकारी मृदुल कुमार कलिता को गौहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की भी सिफारिश की। कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में न्यायिक अधइकारियों पी.वेंकट ज्योतिर्मय और वी. गोपालकृअण राव की पदोन्नति को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने मणिपुर उच्च न्यायालय में न्यायाकि अधिकारियों अरिबम गुणेश्वर शर्मा औऱ गोलमेई गैफुलशिलु काबुई को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।