फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब ने कहा, जी-20 का आगामी शिखर सम्मेलन होगा मील का पत्थर

Sun, 15 Nov 2020 09:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
G20 Summit 2020 - फोटो : G20 Saudi Arabia
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। कोरोना काल में विश्व की प्रमुख 20 अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इस पर विश्व की प्रमुख 20 अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष सऊदी अरब ने रविवार को कहा कि समूह का आगामी शिखर सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन


सऊदी अरब ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करने के लिए जी20 से राजकोषीय समर्थन, कर्ज में कटौती तथा अन्य मौद्रिक उपायों की अपेक्षा की जा रही है। यह सम्मेलन आभासी तरीके से 21-22 नवंबर को होने वाला है।

भारत में सऊदी अरब के राजदूत सऊद बिन मोहम्मद अल सती ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन काफी हद तक कोरोनो वायरस महामारी के प्रभावों, भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के कदमों के पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन


अल सती ने कहा कि सऊदी अरब उस ज्ञान और अनुभव को महत्व देता है, जो भारत ने जी 20 को दिया है। इसके साथ-साथ महामारी से निपटने के लिए दुनिया भर के कई देशों में चिकित्सकीय सामान एवं सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने के भारत के उल्लेखनीय प्रयासों को भी सऊदी अरब तवज्जो देता है।

राजदूत ने कहा कि सऊदी अरब पहले ही महामारी से जी20 देशों तथा अन्य देशों के समक्ष आई दिक्कतों का ठोस नीतिगत समाधान निकालने के लिए दुनिया भर के कंपनियों व अध्ययन संस्थानाअें के साथ साथ विभिन्न संबंद्ध पक्षों के साथ संवाद कर रहा है। 

जी 20 समूह में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। ये देश वैश्विक जीडीपी में 85 प्रतिशत और वैश्विक आबादी में दो-तिहाई हिस्से का योगदान देते हैं। वर्ष 1930 के महामंदी के बाद की सबसे खराब वैश्विक मंदी के बीच शक्तिशाली समूह का यह शिखर सम्मेलन हो रहा है। मार्च में एक आभासी शिखर सम्मेलन के बाद जी20 ने महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांच हजार अरब डॉलर से अधिक पूंजी लगाने की घोषणा की थी।

अल सती ने कहा, ''21-22 नवंबर को होने वाली बैठक एक मील का पत्थर साबित होने वाली है। जी 20 के सदस्य इस वर्ष के दौरान दूसरी बार बैठक करने जा रहे हैं। प्रमुख मंत्रिस्तरीय बैठकों और नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ जी 20 ने आठ संयुक्त समूहों के काम पर बहुत ध्यान दिया है।''

उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख एजेंडा के बीच यह शिखर सम्मेलन महामारी के प्रभाव को कम करने, भविष्य की स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर काम करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें