गोवा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद सत्यपाल मलिक ने शनिवार को प्रधानमंत्री के आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम कार्यालय द्वारा दोनों की तस्वीरों को साझा किया गया।
बता दें कि शुक्रवार को गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू और कश्मीर का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था, दूसरी ओर मलिक को गोवा का राज्यपाल बना दिया गया। लद्दाख के उप-राज्यपाल के तौर पर आर के माथुर को नियुक्त किया गया।
जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के 31 अक्तूबर को प्रभावी हो जाने के बाद जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन जाएंगे, जो उप-राज्यपाल द्वारा शासित होंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास पर मोदी और मलिक की एक तस्वीर ट्वीट की।