फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला को रविवार को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, जेल से हो चुकी रिहा

Sat, 30 Jan 2021 06:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी बंगलूरु, एजेंसी
विज्ञापन
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी रही शशिकला कोविड-19 महामारी से उबर गई हैं। उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें, आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में शशिकला की चार साल की सजा पूरी करने के बाद बंगलुरु की जेल से दो दिन पहले रिहाई हो चुकी है। 
विज्ञापन


बंगलूरू के मेडिकल काॅलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट जारी कर बताया कि शशिकला की सेहत सभी मानदंडों पर स्थिर है और ब्लड शुगर भी नियंत्रित है। उनका आॅक्सीजन लेवल भी बगैर किसी सहायता के सामान्य है। वह किसी के सहारे से चल सकती हैं। उनकी सेहत पर सतत नजर रखी जा रही है। वह पूरी तरह होश में व सजग है।  उनकी देखभाल करे रहे डाॅक्टरों ने रविवार को उनकी अस्पताल से छुट्टी करने का निर्णय लिया है। वह कोविड-19 से उबर गई हैं।  अस्पताल से छुट्टी के वक्त शशिकला को कुछ दिन होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें