आरोपी मनोज साने के वकील अतुल सरोज ने आगे की प्रक्रिया का विवरण देते हुए कहा कि अब कोर्ट आरोपी के लिए सजा तय करेगी, जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी।
मुंबई के बाहरी इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में लिव इन पार्टनर द्वारा हत्या करने और फिर महिला की शव को प्रेशर कूकर में उबालने के मामले में पुलिस ने चार्शशीद दायर कर ली है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस पुलिस ने पांच सितंबर को ठाणे के जिला कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन
आरोपी मनोज साने के वकील अतुल सरोज ने आगे की प्रक्रिया का विवरण देते हुए कहा कि अब कोर्ट आरोपी के लिए सजा तय करेगी, जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। यह घटना जून महीने की है, जब अपार्टमेंट के पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को इसके बारे में बताया। यह वही अपार्टमेंट था, जिसमें आरोपी मनोज अपनी 34 वर्षीय लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य के साथ रहता था।
जब पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सभी चौंक गए। दरअसल, कमरे के अंदर महिला का शव टुकड़ो में कटा हुआ था और कई अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला भी गया था।
विज्ञापन
एफआईआर के अनुसार आरोपी ने चार जून को महिला की हत्या की थी, इसके बाद उसने शव के कई अंगों को प्रेशर कुकर में में उबाल दिया। पूछताछ के दौरान साने ने पुलिस को बताया कि सरस्वती की मौत जहर खाने से हुई थी और डर की वजह से वह उसके शव को छिपाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (सबूतों को मिटाने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया था।