फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kolkata: साराभाई बोलीं- भारत में पूरी तरह से नष्ट हो रहे आदर्श

Tue, 17 Jan 2023 01:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पद्मभूषण से सम्मानित 68 वर्षीय साराभाई ने रविवार को कोलकाता में एपीजे कोलकाता साहित्य समारोह के समापन पर अपने जीवन और नृत्य जगत में सफर पर आधारित सत्र में कहा कि हिंदू धर्म में सवाल पूछने की कोई मनाही नहीं है। 
विज्ञापन
मल्लिका साराभाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और कार्यकर्ता मल्लिका साराभाई ने देश में आदर्शों के नष्ट होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू धर्म के नाम पर हिंदुत्व की विचारधारा को लोगों पर थोपा जा रहा है। पद्मभूषण से सम्मानित 68 वर्षीय साराभाई ने रविवार को कोलकाता में एपीजे कोलकाता साहित्य समारोह के समापन पर अपने जीवन और नृत्य जगत में सफर पर आधारित सत्र में कहा कि हिंदू धर्म में सवाल पूछने की कोई मनाही नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज मैं अपने आसपास जो कुछ भी देख रही हूं, वह मुझे पूरी तरह से तोड़ रहा है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में हमारे आदर्श पूरी तरह नष्ट होंगे और विज्ञापन, ब्रांड-निर्माण की चमक में इतने सारे लोग अंधे हो जाएंगे। साराभाई ने कहा, कोलकाता आकर विभिन्न धर्मों के लोगों को वास्तव में साथ-साथ रहते देख बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे गुजरात में, अहमदाबाद में ऐसा नहीं दिखता। साराभाई ने दावा किया कि उनके कई दोस्त जेल में हैं और वे सवाल पूछने के लिए मुकदमों का सामना कर रहे हैं। उनका इशारा हाल-फिलहाल में कुछ सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की तरफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें