फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में दो और खुलेंगी ईएसआई की डिस्पेंसरी, श्रम मंत्री गंगवार ने रखी आधारशिला

Fri, 28 Dec 2018 03:43 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा फेस 2 में आधारशिला रखते हुए केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

ईएसआई कार्ड होल्डरों के लिए अच्छी खबर है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नोएडा में दो और डिस्पेंसरी खोलने जा रही है। नोएडा फेस II  और नोएडा सेक्टर-22 में ये डिस्पेंसरी खुलेंगी। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चार डिस्पेंसरी एवं एक अस्पताल है। शुक्रवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेश शर्मा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

esic
नोएडा में दो और डिस्पेंसरी खुलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। काफी समय से इस सेक्टर में डिस्पेंसरी के लिए जगह है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। नोएडा अस्पताल में रोजाना औसतन 1600 से 1700 मरीजों की ओपीडी होती है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-12 और सेक्टर 57 डिस्पेंसरी में रोजाना औसतन 400 से 500 रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। दोनों डिस्पेंसरी का समय सुबह 7.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक है। वहीं फेस टू और ग्रेटर नोएडा स्थित डिस्पेंसरी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक हैं। इनमें रोजाना औसतन 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें