10 सालों तक प्रधानमंत्री रहते हुए भी इनके 2013 के एफिडेविट में सिर्फ एक कार पाई गई। भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार रहे मनमोहन सिंह के पास एक 1996 मॉडल की मारुति सुजुकी 800 कार है। यह भारत की सबसे सस्ती कार है जो माइलेज में भी नंबर वन है।
इसके इंजन की बात करें, तो इसमें 796 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो 37 बीएचपी की पावर और 59 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कार के फ्यूल टैंक में 28 लीटर ईंधन रखने की क्षमता है। कार एक लीटर में करीब 16.6 किमी का माइलेज देती है।
बात करें कीमत की तो इस कार की वर्तमान में कुल कीमत मात्र 20 से 21 हजार होगी। हालांकि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार में चलते थे, जो कि देश की सबसे ज्यादा सुरक्षित कार थी।