फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'कुछ लोग अपने बाप बदल लेते हैं' शिवसेना के बागी मंत्री गुलाबराव पाटिल का वीडियो वायरल, संजय राउत ने किया ट्वीट

Mon, 27 Jun 2022 01:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने कहा कि मेरा ट्वीट गुवाहाटी में बैठे लोगों के लिए है। पाटिल ने अपने भाषण में कहा कि लोग खाते-पीते हैं और पार्टी के साथ मौज-मस्ती करते हैं और फिर अपने पिता को बदल लेते हैं, हम उनके जैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा बागी मंत्री गुलाबराव पाटिल के एक पुराने वीडियो को ट्वीट करने के बाद सियासत गरमा गई है। दरअसल, संजय राउत ने गुलाबराव पाटिल के एक वीडियो को साझा किया है जिसमें पाटिल उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने पिता को बदलते हैं। राउत ने कहा कि मेरा ट्वीट गुवाहाटी में बैठे लोगों के लिए है। बता दें कि पाटिल ने अपने भाषण में कहा था कि लोग खाते-पीते हैं और पार्टी के साथ मौज-मस्ती करते हैं और फिर अपने पिता को बदल लेते हैं, हम उनके जैसे नहीं हैं। 

विज्ञापन


राउत दूसरों को धमकाएं, हमें नहीं-श्रीकांत शिंदे
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को कहा, संजय राउत को दूसरों को धमकाना चाहिए, हमें नहीं। उन्होंने कहा, गुवाहाटी से लाश लाने वाले बयान से उनका क्या मतलब है? यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा, यह बगावत नहीं है। यह महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं। 



जिंदा लाश वाले बयान पर राउत ने दी सफाई
अपने 'जिंदा लाश' वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई देते हुए कहा कि जो लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका जमीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है? जिंदा लाश। यह राममनोहर लोहिया साहब के शब्द हैं। मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया, मैंने सत्य कहा है।

शिंदे और उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में उतारी वकीलों की फौज

विज्ञापन

महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है। आज इस मामले में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केस जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों पक्षों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दिग्गजों की फौज खड़ी की गई है। शिंदे और ठाकरे ने सुप्रीम अदालत में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए ऐसे वकीलों को चुना है, जिनकी दलीलों को काटना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। कौन सा वकील किसके पक्ष में जिरह करेगा, यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें