फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, पंजाब को ट्रांजिट रिमांड देने को दी चुनौती 

Mon, 27 Jun 2022 01:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मामले की जांच पंजाब पुलिस को करनी चाहिए क्योंकि, हत्या वहीं हुई थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को विस्तृत सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने पंजाब पुलिस को ट्रांजिट रिमांड देने को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब पुलिस ने लॉरेंस को गलत तरीके से हिरासत में लिया है। वहीं उन्होंने शिकायत की है कि उन्हें मानसा में कानूनी सहायता नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मामले की जांच पंजाब पुलिस को करनी चाहिए क्योंकि, हत्या वहीं हुई थी। कोर्ट ने कहा कि बिश्नोई को हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए और उसे कानूनी सहायता के लिए वकील भी मिलेगा। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को विस्तृत सुनवाई करेगा। 

मनकीरत औलख को क्लीन चिट
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने गायक मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान औलख के खिलाफ उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। गायक औलख पर पंजाबी सिंगरों की सूचना गैंगस्टरों को देने के आरोप लग रहे थे। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की तरफ से कहा गया था मूसेवाला की हत्या में गायक मनकीरत औलख का हाथ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई और मनकीरत औलख की तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया जाने लगा कि कि दोनों खास दोस्त हैं। ऐसे ही एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें