फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'माहौल ऐसा जैसे PM मोदी-अमित शाह खेलेंगे, विश्वकप के मुकाबले का राजनीतिकरण'; संजय राउत ने ली चुटकी

Sun, 19 Nov 2023 11:38 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव गुट की शिवसेना से सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा, अहमदाबाद में होने वाले विश्वकप मुकाबले का राजनीतिकरण हो रहा है। ऐसा मौहाल बन रहा है कि जैसे पीएम मोदी गेंदबाजी और अमित शाह बल्लेबाजी करेंगे।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले विश्वकप फाइनल को लेकर संजय राउत ने पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं पर जमकर चुटकी ली है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा जैसे कि पीएम मोदी गेंदबाजी करेंगे।
विज्ञापन


संजय राउत ने ली भाजपा पर चुटकी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप का फाइनल होने जा रहा है। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिंड़त होगी। वहीं इसी मुकाबले को लेकर सांसद संजय राउत ने चुटकी लेते हुए कहा, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई तब से हर चीज का राजनीतिकरण हुआ है। हर चीज के लिए राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्रिकेट में राजनीति नहीं लानी चाहिए, लेकिन क्या करें अहमदाबाद में कुछ ऐसा ही हो रहा है। 



संजय राउत बोले, पीएम मोदी करेंगे गेंदबाजी
संजय राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा, अहमदाबाद में क्रिकेट का राजनीतिकरण हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे पीएम मोदी खुद गेंदबाजी करेंगे और अमित शाह बल्लेबाजी करेंगे, बचे सभी नेता बाउंड्री पर खड़े होंगे। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, हमें सुनने को मिलेगा कि पीएम मोदी वहां थे इसलिए हमने विश्वकप जीता। मोदी सरकार के सत्ता में आते ही इस देश में आजकल कुछ भी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें