फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'अमीर होने के बावजूद बड़े व्यवसायी विश्व कप के मुफ्त पास चाहते हैं', हर्ष गोयनका ने पोस्ट में कही यह बात

Sun, 19 Nov 2023 11:34 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया का विश्वकप के फाइनल में मुकाबला हो रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच, हर्ष गोयनका ने पोस्ट करते हुए कहा, अमीर होने के बावजूद मेरे कई व्यवसायी दोस्त विश्वकप के पास चाहते हैं। 
विज्ञापन
विश्व कप में टिकटों को लेकर बोले हर्ष गोयनका। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज विश्वकप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की भिड़ंत हो रही हैं। भारतीय प्रशंसक भारत की जीत की दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया में लगातार मुकाबले को लेकर चर्चाएं चल रही है। इसी बीच विश्वकप मुकाबले को लेकर उद्योगपति हर्ष गोयनका के पोस्ट को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, व्यवसायियों को विश्वकप फाइनल देखने के लिए मुफ्त पास दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, मेरे किसी भी व्यवसायी दोस्त ने विश्वकप फइनल के टिकट पाने के लिए भुगतान नहीं किया है, वे सभी 'पास' लेने में कामयाब रहे हैं। यहीं विडंबना है - यह अमीर हैं जो भुगतान नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

जिसके बाद से ही उनके द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। एक यूजर्स ने उनसे पूछा कि इस फाइनल मुकाबले में आपको क्या मिला। पास या टिकट। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, दोनों में से कोई भी नहीं।

टिकट की कीमतों में उछाल
गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले के लिए एक टिकट के कीमत डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई है। भारत आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम के सामने ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रही है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपने नाम छठे विश्वकप खिताब करने की कोशिश करेगा। वहीं दूसरी ओर, भारत तीसरे खिताब को पाने के लिए बेताब है। 
विज्ञापन


भारत जीत दर्ज करने को बेताब
बता दें भारत ने अब तक दो विश्वकप अपने नाम किए गए। भारतीय टीम 1983 और 2011 के बाद अब 2023 के विश्वकप को अपने नाम करने के लिए खासा उत्साहित दिखाई दे रही है। विश्वकप, 2023 में अब तक भारत के प्रदर्शन ने इस उम्मीद को कायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें