फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: पहलगाम हमले पर विशेष सत्र की मांग, संजय राउत बोले– आतंकी शायद भाजपा में शामिल हो गए

Fri, 30 May 2025 09:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है ताकि पाहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो सके। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि आतंकी अब तक नहीं पकड़े गए, शायद वे भाजपा में शामिल हो गए हों।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के लेकर विशेष सत्र की मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को पत्र देकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगी। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की जाएगी।

संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन

साथ ही इस मामले में संजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पाहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, शायद वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि एक दिन मीडिया को भाजपा की तरफ से प्रेस नोट मिले कि वे आतंकी पार्टी में शामिल हो गए हैं, इसलिए उन्हें भूल जाओ। बता दें कि राउत पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट ने कमला नेहरू ट्रस्ट को दी गई जमीन रद्द करने का फैसला रखा बरकरार, कहा- जनहित में हो आवंटन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर, जिससे दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- S Jaishankar: 'भारत अपनी सुरक्षा और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेगा', जयशंकर ने दुश्मनों को दिया सख्त संदेश

इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें