फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्या शरद पवार जा पाएंगे राज्यसभा? उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दिया दो टूक जवाब

Sat, 21 Feb 2026 03:27 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीते दिनों शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने संसद के ऊपरी सदन में एमवीए की एकमात्र संभावित सीट पर अपनी पार्टी का दावा ठोका। उन्होंने कहा था कि विधानसभा में उनकी पार्टी की सीटों की संख्या के आधार पर राज्यसभा की सीट की शिवसेना (यूबीटी) 'हकदार' है। उन्होंने कहा था कि एमवीए में इस दिशा में बातचीत जरूर होगी।
विज्ञापन
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से राज्यसभा की एकमात्र संभावित सीट के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर महा विकास अघाड़ी में खींचतान चल रही है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि अगर शरद पवार चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो विपक्षी गठबंधन को इस पर चर्चा करनी होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार समेत सात सदस्य अप्रैल में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विपक्षी एमवीए सीटों में कमजोर सियासी गणित की वजह राज्यसभा में केवल एक उम्मीदवार भेज सकता है।

ये भी पढ़ें: MHA: पश्चिम बंगाल में नागरिकता आवेदनों के लिए विशेष समिति गठित, विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय का फैसला
विज्ञापन


पार्टी जिसका नाम देगी, उसे जिताने की कोशिश करेंगे : राउत
नासिक जिले के मालेगांव में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, 'मेरे पास विस्तृत जानकारी नहीं है और मैं पार्टी की नीति का पूरी तरह से पालन करता हूं। अगर शरद पवार चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो क्या होगा - यही एकमात्र सवाल हमारे सामने है। शिवसेना (यूबीटी) द्वारा जिसे भी उम्मीदवार नामित किया जाएगा, हम उसकी जीत के लिए प्रयास करेंगे।'

राउत ने कहा, 'अगर शरद पवार स्वयं अपनी इच्छा व्यक्त करते हैं, तो हमें इस पर चर्चा करनी होगी। मैंने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया है।' 14 फरवरी को राउत ने दावा किया था कि पवार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और एमवीए इस बारे में चर्चा करेगी।



महाराष्ट्र के किन नेताओं का खत्म हो रहा राज्यसभा में कार्यकाल?
पवार के साथ-साथ शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, एनसीपी (एसपी) की फौजिया खान, आरपीआई (अठावले) के रामदास अठावले, भाजपा के भगवत कराड, कांग्रेस की रजनी पाटिल और एनसीपी के धैर्यशील पाटिल का राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: IYC Row: एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर यूथ कांग्रेस ने किया बचाव, महात्मा गांधी की तस्वीर साझा कर दी सफाई
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे की उस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि एनसीपी के दोनों गुटों के एक साथ आने की स्थिति में जटिलताओं से बचने के लिए प्रियंका चतुर्वेदी को एक और मौका दिया जाना चाहिए, राउत ने कहा कि ठाकरे एक वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र को उनके बयान पर विचार करना चाहिए।

मालेगांव के उप महापौर के कार्यालय में टीपू सुल्तान के चित्र के प्रदर्शन को लेकर उठे विवाद पर राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक तनाव को भड़काने के लिए 18वीं सदी के शासक का चुनिंदा रूप से इस्तेमाल कर रही है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें