फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: संजय राउत ने मार्शल लॉ लागू करने का आरोप लगाया, पूछा- क्या यही हमारा संसदीय लोकतंत्र?

Thu, 12 Aug 2021 10:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। हालात इस कदर खराब हुए कि दोनों सदनों को तय समय से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों में  विपक्ष का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था। सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाती रही। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्यसभा में मार्शल लॉ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें मा
विज्ञापन


राउत ने कहा कि विधेयक पारित करने के दौरान सुरक्षा मार्शलों को बुलाया गया था। क्या आप हमें डराना चाहते हैं? आज हम खड़गे जी के कक्ष में बैठक करेंगे और तय करेंगे कि क्या करना है? उन्होंने बताया कि विपक्ष एकजुट है। 20 अगस्त को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगी। इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल  शिवसेना सांसद संजय राउत होंगे।
 

बुधवार को जमकर हुआ था हंगामा

दरअसल, बुधवार को विवादास्पद सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 को राज्यसभा में बीच पारित किया गया। विपक्ष विधेयक को एक प्रवर समिति को भेजने की मांग कर रहा था। इस मांग पर पूरा विपक्ष एकजुट था। जब सरकार ने हंगामे के बीच बिल पर चर्चा के लिए दबाव डाला, तो सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने रिपोर्टर की मेज पर चढ़ने की कोशिश की। सभापति बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने तुरंत सदन को स्थगित कर दिया। मिनटों के अंदर 10 से अधिक महिला मार्शल और लगभग 50 पुरुष मार्शल ने रिपोर्टर की मेज के चारों ओर खड़े हो गए। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के वेल में जाने का रास्ता भी रोक दिया।
विज्ञापन

विपक्ष ने संसद तक मार्च निकाला

अब संसद से बाहर सड़क पर विपक्षी पार्टियां इस मसले पर एकजुटता दिखा रही हैं। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष की करीब 15 पार्टियों विजय चौक से संसद तक मार्च निकाला। संसद परिसर में मौजूद गांधी स्टैच्यू के पास तक यह मार्च निकाला गया। इस दौरान और मानसून सत्र को वक्त से पहले खत्म करने और चर्चा से बचने का विरोध किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें