फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे संजय राउत? नितेश राणे ने किया दावा, कहा- दिल्ली में चल रही बातचीत

Sun, 02 Feb 2025 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा विधायक की टिप्पणी उस समय आई जब संजय राउत ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच तनाव राज्य की प्रगति में बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन
नितेश राणे, संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा विधायक नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि संजय राउत का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास दूसरे कार्यकाल में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं। बता दें कि नवंबर में हुए चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना (यूबीटी) को केवल 20 सीटों पर ही जीत मिली। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए नितेश राणे ने कहा, "संजय राउत को सामना (शिवसेना-यूबीटी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना (यूबीटी) में कितने समय तक टिके रहेंगे। उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए जिनसे वे दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें इस मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए।" 

भाजपा विधायक की टिप्पणी उस समय आई जब संजय राउत ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच तनाव राज्य की प्रगति में बाधा बन रहे हैं। रविवार को शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम रोखथोक में संजय राउत ने इसका जिक्र किया। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे अभी भी इस बात से उभर नहीं पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है, जिसे दोबारा हासिल करने के लिए वे बेताब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें