संजय राउत की बेटी की आज शादी है और विवाह से पहले हुए एक संगीत कार्यक्रम में गंभीर छवि के नेता राउत का अलग ही अवतार देखने को मिला। यहां वह जम कर खुद तो नाचे ही, एनसीपी की सुप्रिया सुले ने भी उनका बराबर साथ दिया।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की बेटी पूर्वाशी की आज यानी सोमवार को शादी है। विवाह कार्यक्रम से पहले शाम को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में संगीत समारोह का आयोजन किया गया। यहां अलग की रंग में नजर आए संजय राउत ने बेटी की शादी की खुशी में जमकर डांस किया।
विज्ञापन
उनका साथ एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने दिया। इस कार्यक्रम में एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रमुख शरद पवार परिवार समेत शामिल हुए। डांस करते हुए राउत और सुप्रिया सुले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में राउत और सुले को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गाने लैंबरगिनी पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।
स दौरान बाकी लोग तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। बेटी की शादी की खुशी में राउत इतने पर ही नहीं माने। जमकर डांस करने के बाद उन्होंने माइक संभाला और गाना भी गाया। काफी आक्रामक व गंभीर छवि वाले नेता माने जाने वाले संजय राउत का यह स्वरूप देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान दिखे।