फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna: संजय राउत-राज ठाकरे ने की बाल ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग; मायावती ने कांशीराम की पैरवी की

Fri, 09 Feb 2024 11:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ लखनऊ

सार

एक्स पर एक पोस्ट में, राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सावरकर और ठाकरे को भूल गए हैं। नियम यह है कि भारत रत्न एक वर्ष में तीन व्यक्तियों को दिया जाता है, लेकिन भाजपा सरकार ने पांच नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
बाल ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा करते समय  स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर और शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे को भी देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने इन दोनों नेताओं को अभी तक यह सम्मान नहीं दिया गया है। केंद्र सरकार इन नेताओं को भूल गई है।  उनके अलावा मनसे नेता राज ठाकरे ने भी अद्वितीय नेता दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न का सम्मान देने की मांग की।

विज्ञापन


संजय राउत ने किया पोस्ट
एक्स पर एक पोस्ट में, राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सावरकर और ठाकरे को भूल गए हैं। नियम यह है कि भारत रत्न एक वर्ष में तीन व्यक्तियों को दिया जाता है, लेकिन भाजपा सरकार ने पांच नामों की घोषणा की है। पहले दो और अब तीन, एक महीने में 5 नेताओं को भारत रत्न देने की घोषणा की गई। यह चुनावी हलचल है दूसरा क्या है।

राज ठाकरे ने की यह मांग
 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि देश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और देशभर के सभी हिंदुओं में अस्मिता की अलख जगाने वाले अद्वितीय नेता दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। राज ठाकरे ने कहा कि यदि बाला साहेब को भारत रत्न मिलता है, तो यह मेरे जैसे कई लोगों के लिए उत्साह का क्षण होगा, जिन्हें उनके विचार विरासत में मिले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, केंद्र की भाजपा सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह और कुछ साल पहले प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा करके राजनीतिक उदारता दिखाई है। उन्होंने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न देकर यही उदारता दिखानी चाहिए। 
विज्ञापन


मायावती ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग
वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, वर्तमान सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया है, उसका स्वागत है। लेकिन इस मामले में खासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार और उपेक्षा करना कतई उचित नहीं। सरकार इस ओर भी जरूर ध्यान दे।

उन्होंने कहा, बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर को लंबे इंतजार के बाद वीपी सिंह जी की सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं। उन्हें भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें