फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुझे अपने घर में नजरबंद किया: संजय निरुपम

Sun, 25 Dec 2016 05:50 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
sanjay nirupam
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने दावा किया कि उन्हें पुलिस ने अपने घर में नजरबंद कर रखा है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। संजय निरुपम की यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मौन जुलूस निकालने की योजना थी। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस कर्मियों की तैनाती निरुपम के आवास के बाहर की गई थी। यह सिर्फ प्रधानमंत्री के दौरे के संदर्भ में शहर में सुरक्षा प्रबंधन के मद्देनजर था।

प्रधानमंत्री का शहर में कुछ अहम परियोजनाओं के उद्घाटन का कार्यक्रम था। निरुपम ने कहा, ‘मेरे घर के बाहर भारी तादाद में पुलिस बलों को तैनात कर रखा था और मुझे बाहर निकलने से रोक दिया गया था।’ उनका आरोप है कि मौजूदा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विपक्षी नेताओं को घर में नजरबंद रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


निरुपम के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने कहा कि हमने पूरे शहर में पुलिसकर्मियों को इसलिए तैनात कर रखा था कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कानून और व्यवस्था को बनाए रखा जाए ताकि प्रधानमंत्री के दौरान किसी अप्रिय घटना को निपटा जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें