फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: टीएमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं संदेशखाली की महिलाएं, किरन रिजिजू ने राज्य सरकार को घेरा

Wed, 28 Feb 2024 02:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

किरन रिजिजू ने बताया कि गंगासागर मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सरकार की योजनाओं को यहां ठीक तरह से लागू नहीं किया गया है। पीएम मोदी की योजनाओं का बंगाल में दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
संदेशखाली हिंसा पर बोले केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब हिंसाग्रस्त इलाके की स्थानीय महिलाएं अपने घरों से निकलकर टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं। 
विज्ञापन


टीमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने जा रही स्थानीय महिलाएं
मीडिया से बात करते हुए एक महिला ने कहा, "हम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। यहां की सड़के बिलकुल सही नहीं है। यहां नलों में पानी नहीं आता है। इलेक्ट्रिक पोल भी किसी काम के नहीं हैं। हम डर में जी रहे हैं। हम शाहजहां शेख और उसके गुंडों से डरते हैं। क्या एक व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है? अब कई दिन हो गए हैं। हम चाहते हैं कि उसे सजा मिले, उसे फांसी दी जाए।"  

किरन रिजिजू का ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने संदेशखाली हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर मामले को छिपाने का आरोप भी लगाया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह केवल बंगाल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शर्मनाक है। टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों ही इस मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है और अपराधियों को बचा रही है। अब अदालत से आदेश मिल चुका है। सभी मुख्य आयोगों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। यहां की जनता टीएमसी से दुखी है और वे आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा के सभी उम्मीदवार जीतेंगे।
विज्ञापन


किरन रिजिजू ने आगे कहा, गंगासागर मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सरकार की योजनाओं को यहां ठीक तरह से लागू नहीं किया गया है। पीएम मोदी की योजनाओं का बंगाल में दुरुपयोग किया गया है। लेकिन कई  लोग अब यहां भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की तीन सीटें मथुरापुर, जयनगर और डायमंड हार्बर फिलहाल टीएमसी के पास है, लेकिन अप्रैल-मई में भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को यहां लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें