फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस पर पाबंदी : अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह पर भड़के अकबरूद्दीन, बोले- ये कूटनीति नहीं, जबर्दस्ती की भाषा

Fri, 01 Apr 2022 12:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया कि 'ये हमारे दोस्त हैं, उनकी कूटनीति की भाषा नहीं है। ये जबर्दस्ती की भाषा है। कोई तो उन्हें बताए कि एकतरफा दंडात्मक प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं।'
विज्ञापन
सैयद अकबरुद्दीन, संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत दौरे पर आए अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह के बयान पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि रहे सैयद अकबरूद्दीन ने सख्त नाराजी प्रकट की है। उन्होंने दलीप सिंह के बयान पर कहा कि ये कूटनीति की नहीं, जबर्दस्ती की भाषा है। 

विज्ञापन

अमेरिका के डिप्टी एनएसए ने भारत व अन्य देशों को आगाह किया कि रूस पर लगाई गई पाबंदी का उल्लंघन करने वालों को गंभीर नतीजे भुगतना पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि  भारत को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि चीन ने कभी एलएसी को पार किया तो रूस उसे बचाने आएगा।
सैयद अकबरूद्दीन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'ये हमारे दोस्त हैं, उनकी कूटनीति की भाषा नहीं है। ये जबर्दस्ती की भाषा है। कोई तो उन्हें बताए कि एकतरफा दंडात्मक प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं।'
विज्ञापन

अमेरिका के डिप्टी एनएसए ने भारत को चेतावनी देने वाला बयान ऐसे समय दिया है, जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी दिल्ली में हैं। दलीप सिंह बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला से भेंट की। सिंह का कहना है कि कोई देश अभी रूस की केंद्रीय बैंक से लेनदेन करे, यह अमेरिका को मंजूर नहीं है। भारत का रूस से तेल-गैस आयात करना भी अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं है। भारत रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के तरीके निकाले। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें