फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawab Malik VS Sameer Wankhede: समीर बोले- मेरे परिवार को फंसाने की हो रही कोशिश, ड्रग पेडलर ने मेरी बहन से किया था संपर्क  

Tue, 02 Nov 2021 11:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

समीर वानखेड़े और नवाब मलिक के बीच छिड़ी लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। अब वानखेड़े ने कहा है कि उनके परिवार को फंसाने की कोशिश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच छिड़ी लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब नवाब मलिक की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए समीर वानखेड़े ने कहा है कि हमें लंबे समय से ड्रग केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे ड्रग माफिया का हाथ है। 

विज्ञापन


मेरी बहन से ड्रग पेडलर ने किया था संपर्क 
समीर वनखेड़े ने बताया कि सलमान नाम के ड्रग पेडलर ने मेरी बहन से संपर्क किया था, लेकिन उसने उसे वापस भेज दिया था। इसके बाद समीर ने एक बिचौलिए के जरिए हमें ड्रग केस में फंसाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, फिलहाल वह जेल में हैं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप चैट शेयर कर मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सभी झूठे हैं। 

ड्रग माफिया है इन सब के पीछे 
समीर वानखेड़े ने कहा कि हमें झूठे केस में फंसाने के लिए बिचौलिए ने इसी साल जनवरी में मुंबई पुलिस को हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान जैसे ड्रग पेडलर का इस्तेमाल कर हमारे परिवार को फंसाने की कोशिश की जा रही है। इन सब चीजों के पीछे ड्रग माफिया है। 
विज्ञापन




मेरे बारे में जानकारी करें नवाब मलिक
एनसीबी अधिकारी ने कहा कि एनसीपी नेता नवाब मलिक मेरे महंगे कपड़े और जूतों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्हें मेरे बारे में बहुत कम जानकारी है, पहले वे मेरे बारे में जानकारी करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें