फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'आखिरकार आज उनका घमंड टूट गया', दिल्ली के CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP का वार

Fri, 22 Mar 2024 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि 23 अक्तूबर तक नौ समन जारी किए गए, लेकिन वह एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। वह कहते रहे कि समन अवैध है और उपस्थित नहीं होंगे। 
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा लगातार निशाना साध रही है। उसका कहना है कि गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल कह रहे थे कि सीएम को समन कैसे जारी किया जा सकता है, लेकिन आखिरकार आज उनका घमंड टूट गया। 

विज्ञापन


23 अक्तूबर तक नौ समन जारी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, '23 अक्तूबर तक नौ समन जारी किए गए, लेकिन वह एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। वह कहते रहे कि समन अवैध है और उपस्थित नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री हैं और उन्हें कैसे बुलाया जा सकता है? आज उनका घमंड टूट गया है।'

अगर आपने कानून तोड़ा है...
भाजपा नेता ने कहा कि देश का कानून कहता है कि अगर आपने कानून तोड़ा है और समन जारी हुआ है, तो आपको इसका सम्मान करते हुए मौजूद होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'चिंता की बात यह थी कि अरविंद केजरीवाल ने किसी एक समन का भी जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त
वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं बल्कि विचारधारा हैं। विचारधारा यह है कि वह भ्रष्ट होंगे और जब अदालत कार्रवाई करेगी, तो वह इसे अत्याचार कहेंगे और अपने आप को बेचारा दिखाएंगे।

एक साल से अधिक समय से जेल में
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या अदालत लोकतंत्र को खत्म कर रही है? सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 338 करोड़ रुपये का घोटाला है। हाईकोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यदि आपके साथी एक साल से अधिक समय से जेल में हैं, तो क्या भाजपा ने ऐसा किया है या अदालतों ने ऐसा किया है? आपके दोस्त कांग्रेस ने देखा है कि आप किस तरह से शराब घोटाले में डूबे हुए हैं।'

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें आप के दो वरिष्ठ नेता पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें